Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

थानेसर अनाज मंडी में धान खुले आसमान के तले बारिश में भीगी, किसानों की बढ़ी परेशानी

September 15, 2023

थानेसर अनाज मंडी में धान खुले आसमान के तले बारिश में भीगी, किसानों की बढ़ी परेशानी

कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में किसानों की चार महीने की मेहनत धान की फसल अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे भीग गई। एक तरफ तो किसानों को बारिश की मार पड़ रही वहीं दूसरी तरफ अनाज मंडी थानेसर में घूम रहे आवारा पशु भी धन को खाते हुए नजर आ रहे हैं। धान की सरकारी खरीद अभी फिलहाल शुरू नहीं हुई है। जिसकी वजह से अनाज मंडी में धान खुले आसमान के नीचे पड़ी है। बारिश को लेकर अनाज मंडी प्रशासन की तरफ से भी कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की और कहा कि उनकी खराब हुई फसल का मुआवजा भी दिया जाए।

थानेसर मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि अभी सरकारी खरीद का कोई भी शेड्यूल उनके पास नहीं पहुंचा है। जिस प्रकार धान की खरीद के सरकारी आदेश होंगे उसे प्रकार धान की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें