Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ननखरी में मनाया गया Engineer Day, विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

September 15, 2023

ननखरी में मनाया गया Engineer Day, विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : शिमला जिले के ननखरी ब्लॉक में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा इंजीनियर डे मनाया गया। यह डे हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है। 15 सितंबर भारत के एक सिविल इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन होता है। उनका जन्मदिवस इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। जानकारी देते हुए सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ननखरी राहुल ने बताया कि ननखरी में इंजीनियर डे मनाया गया।

उन्होंने बताया कि इंजीनियरों को आधुनिक समाज की रीढ़ के रूप में देखा जाता है। इंजीनियर्स एक प्रकार के जादूगर होते है, वे अपनी रचनाओं से दुनिया को विस्मित और मोहित करते रहते हैं। एक इंजीनियर भविष्य के काम को आसान बनाने और परिपक्वता और क्षमता के उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए उपकरण बनाता है। आज आधुनिक युग का दौर है, जिसके पीछे इंजीनियर का बढ़ा हाथ है। समाज को आगे बढ़ाने में इंजीनियरों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोक निर्माण विभाग ननखरी में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, ताकि सभी का मनोबल बढ़े और अपने कार्य को और बेहतर करने का प्रयास करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें