Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय रेलवे ने की स्वच्छता पखवाड़ा” की शुरुआत, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सफाई की शपथ

September 16, 2023

भारतीय रेलवे ने की स्वच्छता पखवाड़ा” की शुरुआत, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सफाई की शपथ

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे पर 16.09.2023 से 30.09.2023 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” अभियान आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होगा। अभियान के पहले दिन की थीम थी “स्वच्छता शपथ और स्वच्छता जागरूकता” सुखविंदर सिंह मंडल रेल प्रबंधक/दिल्ली ने डी.आर.एम. कार्यालय नई दिल्ली में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। दिल्ली मंडल की इकाइयों जैसे के प्रमुखों द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों इत्यादि में पोधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर कचरा साफ करने के लिए “वृक्षित” नामक गैर सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) ने आगे बढकर इच्छा जाहिर की। दिल्ली आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी-आदर्श नगर रेल खण्ड पर पटरियों के किनारे स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।सुखविंदर सिंह, डी.आर.एम./दिल्ली ने दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली आजादपुर रेलवे स्टेशन पर उस स्थल का भी दौरा किया, जहां गैर सरकारी संगठन के स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान का आयोजन कर रहे थे। डी.आर.एम./दिल्ली ने श्रमदान में भी भाग लिया। डी.आर.एम./दिल्ली ने इस नेक काम में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए एन.जी.ओ “वृक्षित” के स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें