Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम मोदी के जन्मदिन अवसर पर हरोली युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

September 18, 2023

पीएम मोदी के जन्मदिन अवसर पर हरोली युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

ऊना (राजीव भनोट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमे हरोली भाजपा द्वारा हरोली हस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हरोली भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने रखतदान शिविर में रक्त दान किया । इस मौके पर हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह पखवाड़े के रूप में मनाती है व उसी कड़ी में हरोली हस्पताल में एक रखतदान शिविर का आयोजन हरोली भाजयुमो ने रकतदान शिविर लगाकर रक्तदान किया व पूरा सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा । इस मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व औद्योगिक विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने मुख्य तौर पर शिरकत करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ़ा है व भारत जल्द विश्व शक्ति बनने जा रहा है जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव हो पाया है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह पखवाड़े के रूप में मनाते है व पूरा सप्ताह सेवा से जुड़े कार्य करते है जिसमे रक्तदान शिविर व मेडिकल कैम्प लगाए जाते है व इसी के तहत हरोली हस्पताल में हरोली मंडल के भाजयुमो ने रक्तदान शिविर लगाया है । इस रक्तदान शिविर में विशेष तौर पर हमीरपुर लोकसभा के सह प्रभारी सुमित शर्मा ने भी शिरकत की व रक्तदान भी किया इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता कमल सैनी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा , हरोली भाजपा महामंत्री परमजीत जसवाल ,पवन बीटन , मोहित अग्निहोत्री , राजीव राणा, हरोली भाजयुमो अध्यक्ष रजत राणा , महामंत्री अरुण गुज्जर ,हरोली किसान मोर्चा अध्यक्ष सतीश राणा , अमन ठाकुर , कुलबीर सिंह , शिव कुमार , लोकेश कुमार , गोल्डी कौंडल , अभिषेक कुमार , सक्षम , सचिन कंवर , रोहित , विशाल कुमार , अनिता जसवाल , किरण देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें