Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिंतपूर्णी मन्दिर में दो दिन में पहुंचे चालीस हजार श्रदालु, दानपात्रों से दो दिन में 26 लाख का चढ़ावा

September 18, 2023

चिंतपूर्णी मन्दिर में दो दिन में पहुंचे चालीस हजार श्रदालु, दानपात्रों से दो दिन में 26 लाख का चढ़ावा

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर में शनिवार और रविवार दो दिन में चालीस हजार श्रदालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है इन दो दिनों में मां के दरबार में भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ माता रानी के दर्शनों को लगी रही जबकि सोमवार को चिंतपूर्णी मन्दिर में भक्तों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।बीते शनिवार और रविवार को दो दिनों में मन्दिर न्यास को सुगम दर्शन प्रणाली के तहत पास सिस्टम से 7लाख 44 हजार450 रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिसमें शनिवार को एक लाख86हजार रुपए और रविवार को 5लाख58हजार450रुपए प्राप्त हुए हैं यही नहीं मन्दिर न्यास को इन दो दिनों में 26लाख33हजार 594 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है जिसमें शनिवार को ग्यारह लाख का नगद चढ़ावा और रविवार को 15लाख का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है।मन्दिर न्यास चिंतपूर्णी को सुगम दर्शन प्रणाली से अच्छी खासी आमदनी हो रही है और मन्दिर आने वाले श्रदालु भी इस सुविधा का लाभ लेते नजर आ रहे हैं वंही बाबा श्री माईदास सदन में सुगम दर्शन पास बनाने के बाद श्रदालुओं के लिए ए सी सुविधा से लैस वेटिंग हाल भी बनाया गया है।वंही एस डी एम अम्ब विवेक महाजन ने बताया की मन्दिर न्यास चिंतपूर्णी को रविवार के दिन 5लाख 58हजार450रुपए प्राप्त हुए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें