Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप भी फॉलो करें दादी माँ के ये कुछ घरेलू नुस्खे, मिलेगा लाभ

September 23, 2023

आप भी फॉलो करें दादी माँ के ये कुछ घरेलू नुस्खे, मिलेगा लाभ

बस, कार या विमान में यात्रा के दौरान अक्सर लोगों को घबराहट, उल्टी की समस्या पैदा हो जाती है। दरअसल यह मोशन सिक्नैस की वजह से होता है। यह समस्या घर से बिना खाना खाए निकलने पर ज्यादा होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप हैवी खाना खाकर निकलें। अक्सर इस समस्या के चलते होने वाली परेशानियों से कुछ आसान हैल्थ टिप्स से बचा सकता है –

– मोशन सिक्नैस को कम करने का सबसे आसान तरीका पिपरमिंट है। मिंट के तेल की कुछ बूंदे रु माल पर छिड़के और उसे सूंघते रहने पर मोशन सिक्नैस में आराम मिलता है। मिंट वाली चाय पीने से भी इसमें आराम मिलता है।

– किसी भी वाहन की पिछली की सीट पर बैठने से गति का एहसास अधिक होता है। जिसकी वजह से लोग मोशन सिक्नैस के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए बेहतर है कि आप फ्रंट की सीट पर या बीच की सीटों पर बैठें।

– ट्रैविलंग के दौरान पढ़ने या फिर लिखने जैसी गतिविधियों से बचें। पढ़ने या लिखने की स्थिति में दिमाग को एक समय में कई जगहों पर काम करना पड़ता है। जिससे मोशन सिक्नैस की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। इससे अच्छा है कि आप गाने सुने।

– अगर आपको कार में बैठते ही चक्कर आना शुरू हो जाता है या फिर जी मिचलाने लगता है तो ऐसे समय में टॉफी चूसना शुरू कर दें । बेहतर है कि ऐसे में आपको अदरक की टॉफी या फिर अदरक की चाय मिल जाए तो इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें