
नई दिल्ली: स्टरलाइट पावर ने राजस्थान में बिजली पारेषण परियोजना विकसित करने के लिए ब्यावर ट्रांसमिशन लिमिटेड का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्यावर ट्रांसमिशन आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड का विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) है। बयान के अनुसार, स्टरलाइट पावर ने एसपीवी का अधिग्रहण अगस्त में टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से किया।
कंपनी ने कहा, ह्लस्टरलाइट पावर ने आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड से ब्यावर ट्रांसमिशन लिमिटेड का अधिग्रहण किया है।’’ कंपनी ने हालांकि सौदे की राशि के बारे में जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी
मेष: दिन शुभ रहेगा...