Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

September 26, 2023

दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

मुंबईः बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा है,‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए इस साल के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है‘। प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहब बीवी और गुलाम, गाइड और खामोशी जैसी कई चर्चित फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का कमाल दिखाया है। अपने पांच दशक से अधिक की अभिनय यात्रा में पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण और सामर्थ्य का उदाहरण पेश किया है‘।

अनुराग ठाकुर ने लिखा,‘ऐसे वक्त में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पारित किया गया है, तब वहीदा रहमान को इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। दिग्गज अदाकारा को यह सम्मान दिया जाना वास्तव में हिंदी सिनेमा की महिलाओं के लिए एक ट्रिब्यूट सरीखा है। इसके लिए वहीदा जी को बहुत बहुत बधाई‘।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें