Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

10.70 करोड़ में बिकी अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली पांडुलिपि

September 28, 2023

10.70 करोड़ में बिकी अल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली पांडुलिपि

नई दिल्ली: भौतिक विज्ञानी एल्बर्ट आइंस्टीन के हस्ताक्षर वाली एक दुर्लभ पांडुलिपि की नीलामी 10.70 करोड़ रुपए में हुई। इस पांडुलिपि में एल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता (1915) समेत विज्ञान में उनके प्रसिद्ध योगदान के विकास यात्रा का उल्लेख किया गया है।

यह नीलामी 23 सितंबर को चीन के वाल्डोर्फ एस्टोरिया शंघाई में आयोजित की गई थी। यह पांडुलिपि पहली बार 3 फरवरी, 1929 को न्यूयॉर्क टाइम्स के एक विशेष पूरक में प्रकाशित हुई थी। 14 पृष्ठों वाली यह पांडुलिपि जर्मन भाषा में लिखी गई है। आइंस्टीन को विज्ञान में उनके दो सबसे प्रसिद्ध योगदानों विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत (1915) के लिए जाना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें