Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेनका गांधी पर 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रहा है इस्कॉन, जानें क्य़ा है वजह

September 29, 2023

मेनका गांधी पर 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रहा है इस्कॉन, जानें क्य़ा है वजह

कोलकाताः इस्कॉन ने शुक्रवार को कहा कि उसने उसकी गौशालाओं में गायों के रखरखाव को लेकर इस धार्मिक संगठन पर सवाल उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी का बिना तिथि वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें ‘इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस’ (इस्कॉन) के खिलाफ आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने एक बयान में कहा, ‘‘आज, हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।’’ उन्होंने इसे ‘दुर्भावनापूर्ण आरोप’ करार देते हुए कहा कि इस्कॉन के श्रद्धालु, समर्थक और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन आरोपों से बहुत व्यथित है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें