Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मन्दिर न्यास ने तीन जगह से दर्शन पर्ची काउंटर हटाकर रविवार को पुराने बस स्टैंड के पास और मेन चौंक पर दी पर्ची

October 1, 2023

मन्दिर न्यास ने तीन जगह से दर्शन पर्ची काउंटर हटाकर रविवार को पुराने बस स्टैंड के पास और मेन चौंक पर दी पर्ची

चिंतपूर्णी मन्दिर न्यास ने रविवार को श्रदालुओं को दी जाने वाली दर्शन पर्ची के लिए तीन जगह पर लगाए गए दर्शन पर्ची काउंटर हटा दिए हैं जिसके चलते रविवार को मन्दिर माथा टेकने वाले श्रदालुओं को कुछ घंटों के लिए दर्शन पर्ची पहले पुराने बस स्टैंड पर दी गई फिर उसके बाद श्रदालुओं को दर्शन पर्ची मन्दिर के नजदीक चौंक पर दी गई।मन्दिर ट्रस्ट की ओर से दर्शन पर्ची काउंटर बदलने का कारण मन्दिर आने वाले श्रदालुओं की पूरी संख्या का पता नहीं लग पाना बताया जा रहा है।बताते चले कि चिंतपूर्णी मन्दिर में माथा टेकने वाले श्रदालुओं के लिए मन्दिर प्रशासन की ओर से तीन जगह एम आर सी पार्किंग,बाबा श्री माईदास सदन और शम्भू बैरियर पर दर्शन पर्ची देने की व्यवस्था की गई है लेकिन रविवार को तीनों जगह से दर्शन पर्ची काउंटर को उठाकर सिर्फ एक जगह पर ही दर्शन पर्ची श्रदालुओं को दी गई।बताया जा रहा कि मन्दिर प्रशासन की ओर से दर्शन पर्ची काउंटर के स्थान में बदलाब ट्रायल के तौर पर किया गया है।एक दो दिन में अगर प्रशासनिक अधिकारियों को मन्दिर के नजदीक ही दर्शन पर्ची देने की व्यवस्था ठीक लगती है तो इसे फाइनल कर दर्शन पर्ची देने की व्यवस्था मन्दिर के नजदीक ही कर दी जाएगी ताकि श्रदालुओं को भी दर्शन पर्ची आसानी से मिल सके और मन्दिर के पास पहुंचकर श्रदालुओं को दूर दर्शन पर्ची स्थल पर वापिस न जाना पड़े।वंही मन्दिर में तैनात सुरक्षा अधिकारी कर्नल मुनीश कुमार ने बताया कि रविवार को तीनों जगह पर दर्शन पर्ची कॉउंटर बन्द करवा दिए गए थे और ट्रायल के तौर पर श्रदालुओं को मन्दिर के नजदीक ही दर्शन पर्ची काउंटर पर दर्शन पर्ची दी जा रही थी।उधर एस डी एम अम्ब विवेक महाजन ने बताया कि ये व्यवस्था रविवार को ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है आजकल भीड़ कम होने के कारण दो तीन दिन दर्शन पर्ची पुराने बस स्टैंड पर दिए जाने की व्यवस्था रखी जाएगी नवरात्रों से पहले दर्शन पर्ची देने की नई व्यवस्था अच्छी लगी तो आगे भी इसे यूं ही चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें