
नई दिल्लीः भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को उम्मीद है कि विराट कोहली विश्व कप में कई सारे शतक बनाएंगे और टूर्नामेंट के हाईएस्ट रन-स्कोरर बनेंगे। 2011, 2015 और 2019 के बाद विराट कोहली अपने चौथे वनडे विश्व कप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2019 विश्व कप में कोहली ने 9 पारियों में 55.37 की औसत से 443 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।
बड़ी खबरें पढ़ेंः Justin Trudeau की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिश शर्मनाक : Elon Musk
सहवाग ने क्रिकबज से कहा, ‘चीकू (विराट कोहली) ने 2019 विश्व कप में एक भी शतक नहीं बनाया। इस साल मुझे उम्मीद है कि वह कई शतक बनाएंगे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी होंगे। उम्मीद है कि भारत वल्र्ड कप जीते और फिर, मैं चाहता हूं कि उसे कंधों पर उठाया जाए और मैदान का एक चक्कर लगाया जाए। ठीक वैसे ही जैस सचिन तेंदुलकर के समय किया गया था।’
बड़ी खबरें पढ़ेंः Zimbabwe में हुआ विमान हादसा, भारतीय खनन कारोबारी और उसके बेटे समेत 6 लोगों की मौत
2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य सहवाग ने कहा कि कोहली और कप्तान रोहित शर्मा आगामी टूर्नामेंट जीतने के हकदार हैं। रोहित 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनने से चूक गए और अब टूर्नामेंट की घरेलू धरती पर वापसी पर टीम के कप्तान हैं। सहवाग ने कहा, ‘ये दोनों (रोहित और कोहली) वरिष्ठ खिलाड़ी विश्व कप जीतने के हकदार हैं। रोहित शर्मा 2011 विश्व कप के लिए चुने जाने के बहुत करीब थे लेकिन चूक गए। बाद में वह वनडे के बादशाह बने, वह एक बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने के हकदार हैं क्योंकि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं।‘
बड़ी खबरें पढ़ेंः खेत जा रहे किसानों को कार ने कुचला, 2 की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम
1983 और 2011 का चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम में पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। यह पहली बार है कि भारत पूरी तरह से पुरुष एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और सहवाग चाहते हैं कि टीम इस साल वैश्विक ट्रॉफियां जीतने का सूखा खत्म करे, जो एक दशक से चला आ रहा है।