Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

उप्र : ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत

October 2, 2023

उप्र : ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत
इटावा :  इटावा जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी और उसे बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति की भी अगले दिन उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार शाम यह जानकारी दी।राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि इटावा रेलवे प्लेटफार्म संख्या तीन पर रविवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय साहब यादव की घटनास्थल पर मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि यादव को बचाने की कोशिश में उसका साथी गुड्डू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आवशय़क कार्रवाई की जा रही है।सैफई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मोहम्मद कामिल ने बताया कि सोमवार शाम उपचार के दौरान गुड्डू राम की भी मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें