Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राजदूत ने 80 देशों की ओर से मानवाधिकार परिषद में बुजुर्गों के अधिकारों की गारंटी का किया आह्वान

October 5, 2023

चीनी राजदूत ने 80 देशों की ओर से मानवाधिकार परिषद में बुजुर्गों के अधिकारों की गारंटी का किया आह्वान

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधि राजदूत छन शू ने 4 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र में लगभग 80 देशों की ओर से एक संयुक्त भाषण दिया। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा का सुधार करने, बुजुर्गों के अधिकारों को बढ़ावा देने, और सभी बुजुर्ग लोगों को सुखी बुढ़ापा देने का आह्वान किया।

संयुक्त भाषण में यह कहा गया है कि जैसे-जैसे वैश्विक जनसंख्या की उम्र बढ़ रही है, सामाजिक सुरक्षा की अपर्याप्त स्थिरता, बुजुर्ग देखभाल सेवाओं में क्षेत्रीय असंतुलन और बुजुर्गों के खिलाफ भेदभाव जैसी समस्याएं तेजी से प्रमुख हो गई हैं। सामाजिक सुरक्षा में सुधार कैसे किया जाए और बुजुर्गों के अधिकारों को कैसे बढ़ावा दिया जाए और उनकी रक्षा की जाए, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है जिसे विभिन्न देशों को तत्काल हल करने की आवश्यकता है।

संयुक्त भाषण में तीन सुझाव पेश किये गये। पहला है सामाजिक सुरक्षा प्रणाली में सुधार करना और बढ़ती आबादी के प्रति सक्रिय रूप से प्रतिक्रिया देना। दूसरा है बुजुर्ग देखभाल सेवा प्रणाली में सुधार करना और बुजुर्गों की लाभ, खुशी, सुरक्षा और संतुष्टि की भावना में लगातार सुधार करना। तीसरा है बाधा-मुक्त सुविधाओं के निर्माण को बढ़ावा देना और बुजुर्गों के अधिकारों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें