Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध इमीग्रेशन को लेकर हरियाणा सरकार बनाएगी कानून, बजट सत्र में होगा पेश: CM Saini

January 11, 2025

अवैध इमीग्रेशन को लेकर हरियाणा सरकार बनाएगी कानून, बजट सत्र में होगा पेश: CM Saini

चंडीगढ़: अवैध इमीग्रेशन पर सख्ती से काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार कानून बनाएगी। आगामी बजट सत्र में इस संबंध में नया कानून पेश किया जाएगा। साथ ही अपराध रोकथाम में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक ओआरपी पॉलिसी लाई जाएगी। पालिसी में जहां अच्छे काम को प्रोत्साहन होगा, वहीं अपराध रोकने में ढिलाई तो सख्त कार्रवाई का प्रावधान भी होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी पंचकूला में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें