Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यश कुमार की फिल्म ‘Ardhaanari 2’ की शूटिंग हुई पूरी

October 7, 2023

यश कुमार की फिल्म ‘Ardhaanari 2’ की शूटिंग हुई पूरी

 

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने फिल्म अर्धनारी 2 की शूटिंग पूरी हो गयी है। फिल्म अर्धनारी 2 में यश कुमार के साथ लीड रोल में संयुक्त राय नजर आने वाली है। फिल्म अर्धनारी को लेकर यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म मेरी जिंदगी की तमाम फिल्मों से काफी अलग है। इसे भोजपुरी ही नहीं अन्य भाषाओं के भी दर्शकों को देखना चाहिए। फिल्म की कहानी बहुत कुछ कहती है।

कहानी तो अभी रिवील नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरुर कहूंगा कि आप सभी पूरे परिवार के साथ जाकर इस फिल्म को जरुर देखें मजा आएगा। राज किशोर प्रसाद राजू के निर्देशन में सभी कलाकारों ने इस फिल्म में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है जिस तरह से आज भोजपुरी फिल्में बन रही है। उसे तरह से लगता है कि जल्द ही हमारी इंडस्ट्री और बड़े मुकाम पर पहुंचेगी इसमें कलाकार और निर्माता के साथ-साथ दर्शकों की भूमिका भी अहम होगी।

उन्होंने कहा कि अर्धनारी 2 में संवाद से लेकर संगीत तक आपके दिल को छू लेने वाले हैं। एक्शन भी भरपूर है। रोमांस और इमोशन फिल्म को और भी मजबूत बनाती है। मुझे है कि जब बड़े पर्दे पर यह रिलीज होगी तब आप सभी का खूब आशीर्वाद मिलेगा। रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा लि के बैनर से बनी इस फिल्म अर्धनारी के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता हैं। निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। लेखक अरविंद तिवारी हैं। छायांकन समीर जहांगीर का है। इस फिल्म में यश कुमार,संयुक्ता राय, अवधेश मिश्रा,रोहित सिंह मटरु, सुबोध सेठ,बालेश्वर सिंह,हीरा यादव और सुशील सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें