Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों पर लगाया भारी जुर्माना

October 10, 2023

अमृतसर प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों पर लगाया भारी जुर्माना

पंजाब सरकार लगातार किसानों से पराली न जलाने की अपील कर रही है, लेकिन साथ ही जो किसान पराली जलाने नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। पिछले दिनों अमृतसर में पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद अमृतसर के डीसी अमित तलवार के नेतृत्व में जिला प्रशासन हरकत में आया और जिले के हर तरफ टीमें बनाकर भेजी गईं। इसके साथ ही पराली जलाने वाले किसानों गिरफ्तार कर लिये गये।उन्हें रोका भी गया और उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।

अमृतसर के डीसी अमित तलवार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर में अब तक पराली जलाने के करीब 550 मामले दर्ज किए गए हैं और सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीसी तलवार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर करीब 250 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं और करीब 130 हॉट स्पॉट रजिस्टर किए गए हैं। किसानों को लगातार पराली न जलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन साथ ही जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें