Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘प्यार के लिए सड़क ही मिली थी क्या?’…बाइक पर कपल को रोमांस करते देख भड़के लोग

October 10, 2023

‘प्यार के लिए सड़क ही मिली थी क्या?’…बाइक पर कपल को रोमांस करते देख भड़के लोग

नेशनल डेस्क: प्यार आजकल दिखावा बन गया है या फिर लोग इसका असल मतलब भूल चुके हैं। सरेआम प्यार की नुमाइश करना कुछ लोगों की आदत बनती जा रही है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला हापुड़ नेशनल हाईवे पर। एक कपल बाइक पर रोमांस करता नजर आया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लड़का बाइक चला और लड़की बाइक की टंकी पर बैठी हुई है और फिल्मी अंदाज में लड़के की गले में बांहे डाल उसपर प्यार लुटाती दिख रही है। कपल के पास से गुजर रहे किसी कार सवार ने उनकी इस हरकत को रिकॉर्ड कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वायरल वीडियो में क्या?
वायरल वीडियो हापुड़ नेशनल हाईवे NH-9 का बताया जा रहा है। हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक पर कपल जार हा है। लड़का बाइक दौड़ा रहा है और लड़की उसके आगे पंट्रोल की टंकी पर बैठी हुई है और उसे गले से लगाया हुआ है। वीडियो कब का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। सड़क पर खुलेआम कपल की इस तरह की अश्लीलता पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला और कहा कि इस तरह अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना कहां तक ठीक है तो वहीं किसी ने लिखा कि प्यार के लिए रोड ही मिला था क्या। वीडियो में बाइक का नंबर दिखाई दे रहा है और लोगों ने पुलिस से कपल पर एक्शन लेने को कहा है।

हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब इस तरह से कोई कपल बीच सड़क ऐसी हरकत करता दिखा। इससे पहले भी जयपुर की सड़कों पर चलती बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था जहां एक कपल बाइक पर एक-दूसरे को किस करते दिखे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें