Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

खरड़ में बड़ी दर्दनाक वारदात, ऐसा क्या हुआ की भाई ने खत्म किया पूरा परिवार

October 13, 2023

खरड़ में बड़ी दर्दनाक वारदात, ऐसा क्या हुआ की भाई ने खत्म किया पूरा परिवार

मोहाली के खरड़ में एक व्यक्ति ने अपने भाई, भाभी और भतीजे का मर्डर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस मामले में घर में लड़ाई झगड़े को वजह मान रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में रही है। है। पुलिस आरोपी से इस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सतबीर सिंह और भाभी अमनदीप कौर के शव को रोपड़ नहर में फेंक दिया। वहीं 2 साल के बच्चे अनहद को मोरिंडा नहर में फेंक कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। जब इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। अभी उसकी शिनाख्त नही हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का भाई उसकी संपत्ति हड़पना चाहता था। इसको लेकर उसके परिवार में अकसर झगड़ा रहता था। पहले भी इस मामले को लेकर उनके बीच में तकरार हुई थी। इसके बाद आरोपी ने भाई के परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी।पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी इस मामले में अकेला नहीं हो सकता है। उसने कुछ ‘और लोगों से मदद ली होगी। अब पुलिस इस मामले में उसके साथियों की पड़ताल में लगी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिले हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी लखबीर सिंह पूछताछ में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई के सिर पर चोट मार कर हत्या की थी। इसके बाद भाई की पत्नी का किसी कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इन दोनों को उसने रोपड़ नहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपी ने अपने भतीजे की हत्या कर उसे मोरिंडा नहर में फेंक आया था।इस ट्रिपल मर्डर मामले में खरड़ के डीएसपी करन संधू ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनका पारिवारिक झगड़ा है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें