Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप भी देखना चाहते हैं सूर्यग्रहण को LIVE, बस करना होगा यह छोटा से काम

October 13, 2023

क्या आप भी देखना चाहते हैं सूर्यग्रहण को LIVE, बस करना होगा यह छोटा से काम

धर्म डेस्क: साल 2023 का दूसरा सूर्यग्रहण शनिवार 14 अक्तूबर को लग रहा है। कई लोगों के मन में होता है कि एक बार ग्रहण को लाइव जरूर देखा जाए। सूर्य ग्रहण को देखे बिना कैसे पता चलेगा कि सूर्यग्रहण लगा है। कुछ लोग तो काले रंग के चश्मे से सूर्य ग्रहण को देखते हैं लेकिन यह कई बार आंखों के लिए ठीक नहीं होता।

 

सूर्यग्रहण को देखने के लिए सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे आपकी आखों को नुकसान पहुंचने का चांस कम होते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर बैठे कैसे सूर्यग्रहण को लाइव देख सकते हैं।

ऐसे देखें सूर्यग्रहण

सूर्यग्रहण को लाइव देखने के लिए NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं और वहां सूर्यग्रहण का लाइव देख सकते हें। यहां सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- https://www.youtube.com/@NASA.

इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाइट Timeanddate.com पर भी जाकर सूर्यग्रहण को लाइव देख सकते हैं।

ISRO की वेबसाइट पर

सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो सूर्यग्रहण को लाइव देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं- https://www.space.com/news/live/solar-eclipse-live-updates

 

कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण

सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि 14 अक्तूबर की रात 8 बजकर 14 मिनट पर यह शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 35 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण साउथ अमेरिका के हिस्से को छोड़कर नॉर्थ अमेरिका, Canada, British Virgin आइलैंड, अर्जेटीना, कोलंबिया, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे आदि जगहों पर दिख सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें