Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई झूठी गारंटियों का आने वाले समय में लेगी हिसाब

October 13, 2023

प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई झूठी गारंटियों का आने वाले समय में लेगी हिसाब

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई झूठी गारंटियों का हिसाब आने वाले लोक सभा चुनाव में चुकता करेगी! यह बात रामपुर में जिला कुल्लू भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिल सुख ठाकुर एडवोकेट ने कही! उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता को झूठी गारंटियां व आश्वासन देकर सत्ता सीन हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोक लुभावनी गारंटियां दी है कि यदि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो 10 गारंटियों को पहली कैबिनेट मीटिंग में पास करके एक महीने के अंदर लागू कर देंगे। प्रदेश की भोली भाली जनता कांग्रेस नेताओं के झांसे में आकर आज पछता रही है। इन झूठी गारंटियां जनता को देने के बावजूद भी कांग्रेस केवल मात्र .09 प्रतिशत वोट की बढ़त लेकर ही सरकार बनाने में सफल हुई है। कांग्रेस के सभी नेताओं ने समाज के हर वर्ग को झूठी गारंटियां के लालच देकर आपने जाल में फसाया है। प्रदेश के कर्मचारियों को OPS का झांसा दिया गया जबकि कई निगमों और बोर्डों के कर्मचारी आज भी ओपीएस के लिए सड़क पर संघर्षरत है। कांग्रेस के घोषणा पत्र लिखा है व कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गाँधी सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के दौरान महिलाओं को आश्वासन दिया था कि 18 साल से उपर हर घर की सभी महिलाओं को जिनकी संख्या प्रदेश में लगभग 34 लाख है को 15 सो रूपये हर महीने के पहले हफ्ते में उनके खाते में डाल दिए जायेगें। लेकिन आज कांग्रेस सरकार ने छंटनी करके केवल 22 लाख महिलाओं को 15 सो रूपये देने के लिए चिन्हित किया है। अफ़सोस की बात यह है कि सरकार को बने 10 महीने हो गए और कैबिनेट की कई बैठकें हो चूकी है ! लेकिन अभी तक प्रदेश की किसी भी महिला को 1 भी पैसा नहीं दिया गया है।

बागवानों को लालच दिया गया कि वो मंडियों में अपने सेब की पेटियों की कीमत स्वयं तय करेगें लेकिन बागवान सेब को अच्छे मूल्य में बेचने के लिए जगह जगह भटके और फिर भी उनको उचित मूल्य नहीं मिल सका तथा बागवानों द्वारा सेब का मूल्य तय करने की बात झूठी साबित हुई!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें