Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

NCC Cadets के लिए ए-प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित, 14 स्कूलों के 386 कैडेट्स ने लिया भाग

February 23, 2025

NCC Cadets के लिए ए-प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित, 14 स्कूलों के 386 कैडेट्स ने लिया भाग

जोगिंदर नगर (राजीव बहल): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंदर नगर में रविवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए ए-प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जोगिंदर नगर जोन के 14 विद्यालयों के कुल 386 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान कैडेट्स का प्रायोगिक टेस्ट भी लिया गया।

एनसीसी बटालियन मंडी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील भट्ट के निर्देशानुसार यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन सूबेदार प्रगट सिंह, हवलदार प्रदीप कुमार, हवलदार राजेश कुमार, एएनओ पवन कुमार, एएनओ प्रताप सिंह, एएनओ कुसुम लता, एएनओ गीता देवी और एएनओ रेणु सहित अन्य अधिकारियों ने किया। परीक्षा आयोजन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंदर नगर के प्रधानाचार्य आशीष कौड़ा का विशेष योगदान रहा।

एनसीसी ऑफिसर पवन कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 416 कैडेट्स चयनित हुए थे, जिनमें से 386 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 कैडेट्स अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। सुबह के सत्र में लिखित परीक्षा हुई, जबकि दोपहर के सत्र में कैडेट्स का प्रायोगिक टेस्ट लिया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि एनसीसी के ए, बी और सी प्रमाणपत्र सेना में जाने वाले कैडेट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर कैडेट्स को अतिरिक्त नंबर मिलते हैं, जिससे उनकी मेरिट में बढ़ोतरी होती है।

ये भी पढ़ें: RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें