Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023: IND vs PAK महा मुकाबला, जानें अगर बारिश हुई तो क्या होगा

October 14, 2023

World Cup 2023: IND vs PAK महा मुकाबला, जानें अगर बारिश हुई तो क्या होगा

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला होने वाला है। आज वो दिन है जिसका हर क्रिकट प्रेमी को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। भारत और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए हर कोई पागल हो जाता है। इस दिन जगह-जगह सड़कों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई जाती है, मिठाइयां बांटी जाती हैं। आपको बता दें कि आज का यह हाईवोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में हुआ था भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, जहां भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। कहीं इस बार भी बारिश भारत बनाम पाकिस्तान मैच में खलल न डाले इसको लेकर क्रिकट प्रेमियों में एक चिंता बनी हुई है। फैंस यह जानने को भी इच्छुक है कि क्या एशिया कप की तरह वर्ल्ड कप में भी इस महा मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है? तो आपको बता दें कि एशिया कप की तरह वर्ल्ड कप में कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

बारिश की वजह से अगर आज भारत बनाम पाकिस्तान का महा मुकाबला घुलता है तो मैच रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे। दरअसल, वर्ल्ड कप में ग्रुप मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें