Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Action Shoot’ के लिए Hrithik Roshan ने की Metro की सवारी, प्रशंसकों के साथ ली Selfie

October 15, 2023

‘Action Shoot’ के लिए Hrithik Roshan ने की Metro की सवारी, प्रशंसकों के साथ ली Selfie

मुंबई: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन ने शुक्रवार को काम पर जाने के लिए मैट्रो की सवारी की। इन दौरान उन् होंने यात्रियों के साथ सैल् फी ली। अभिनेता ऋतिक रोशन मैट्रो की दैनिक दिनचर्या में शामिल हो गए और यात्रियों के साथ घुलमिल गए।

अभिनेता ने इंस्टा अकाउंट पर मैट्रो यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए। ऋतिक को आधी आस्तीन वाली नेवी ब्लू टी-शर्ट और मैचिंग टोपी पहने देखा जा सकता है। एक्टर अपने टोन्ड बाइसेप्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

तस्वीरों में ऋतिक अपने प्रशंसकों, जिनमें ज्यादातर सभी आयु वर्ग की महिलाएं हैं, उनके साथ सैल्फी लेते दिख रहे हैं। हैंडल पकड़े हुए कोने में खड़े ऋतिक का एक वीडियो भी है। एक अन्य वीडियो में स्कूली लड़कियां अपने पसंदीदा अभिनेता को देखकर खुशी से चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं।

ऋतिक ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘आज काम करने के लिए मैट्रो ली। कुछ बहुत प्यारे और दयालु लोगों से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे जो प्यार दिया, उसे मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं। अनुभव शानदार था। गर्मी प् लस ट्रैफिक को हराया। एक्शन शूट के लिए मैंने अपनी पीठ बचाई।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें