Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे…सोशल मीडिया VIDEO आया सामने

October 15, 2023

केदारनाथ में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे…सोशल मीडिया VIDEO आया सामने

नेशनल डेस्क: मौसम के मिजाज में एकदम से बदलाव आया है। जहां मैदानी इलाकों में टंडी हवाओं के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। वहीं केदारनाथ धाम में बारिश के बाद इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। इस सीजन की पहली बर्फबारी देखकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।

 

सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। केदारनाथ के आसपास के कुछ इलाकों में रविवार बारिश हुई तो वहीं कई जगह बूंदाबांदी भी हुई।

 

बता दें कि इससे पहले शनिवार को केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई। धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें