Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश में भी दिखना है स्टाइलिश तो जरूर ट्राई करें ये ड्रेसेस

October 16, 2023

बारिश में भी दिखना है स्टाइलिश तो जरूर ट्राई करें ये ड्रेसेस

छतरी और रेनकोट से भी लगे फैशनेबल: बारिश के दिनों में बाहर निकलते समय छतरी या रेनकोट तो हमारी जरूरत का ही एक हिस्सा है। क्यों न इस जरूरत को ही हम चलन में बदल दें। इससे हमारा मतलब है कि आजकल फ्लोरल प्रिंट की ट्रांस्पेरेंट छतरी काफी चलन में हैं जिनके आप ऑरेंज, ऑलिव ग्रीन जैसे रंगों को कंट्रास्ट रंग की ड्रेसेज के साथ ट्राई कर सकते हैं। इस तरह की छतरी भी आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में काफी मदद कर सकती है।

वाटरप्रूफ मेकअप का करे इस्तेमाल: बारिश के मौसम में जहां आप अपने कपड़ों का ख्याल रख रही हैं, वहीं दूसरी और आपको अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए वाटर प्रूफ मेकअप का भी चुनाव करना होगा। क्योंकि अगर बारिश के मौसम में आप वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो बारिश के साथ ही आप का लुक भी पानी में बह जाएगा।

बन या हाई पोनी बनाए: बारिश के मौसम में बाल गीले होने के कारण बालों के खराब होने के चांसेस रहते हैं। ऐसे में आप बालों का बन बनाएं या फिर शॉर्ट ड्रेसेस पर हाई पोनीटेल भी बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। जिससे इस मौसम में फ्रीजी हेयर की समस्या से बचा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें