Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब प्रदर्शनी मैदान में वरिष्ठ नागरिकों को नहीं होगी बारिश और धूप की चिंता

October 17, 2023

अब प्रदर्शनी मैदान में वरिष्ठ नागरिकों को नहीं होगी बारिश और धूप की चिंता

कल्लू (सृष्टि) : कल्लू के ढालपुर स्थित प्रदर्शनी मैदान में अब बारिश व धूप में बुजुर्गों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। यहां पर वन विभाग के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक कॉर्नर का निर्माण किया गया है। जहां पर बारिश व धूप से बचने के लिए बुजुर्ग बैठ सकेंगे। इसके अलावा वह अपना समय भी यहां पर अभी व्यतीत कर सकेंगे। वरिष्ठ नागरिक के लिए तैयार किए गए कॉर्नर का शुभारंभ मंगलवार शाम के समय सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा किया गया। वहीं इस कॉर्नर के दोनों और झरनों का भी निर्माण किया गया है। ताकि इसकी सुंदरता बनी रह सके।

इसके अलावा यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया है  ताकि ढालपुर के मैदान में आने वाले पर्यटक सेल्फी का भी मजा ले सके। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को देखते हुए इस कॉर्नर का निर्माण किया गया है। इससे पहले बुजुर्ग व वरिष्ठ लोग यहां मैदान में खुले में बैठते थे। जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। धूप व बारिश से बचने के लिए उनके लिए कॉर्नर तैयार किया गया है। जो अब वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित कर दिया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कुल्लू दशहरा को ध्यान में रखते हुए एक नए गाने को भी लॉन्च किया गया है और जगह-जगह पर उस गाने के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का भी प्रचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें