Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए इस पत्ते में क्या है ऐसी खास बात जो 3 बड़ी बीमारियों को करती हैं दूर

October 20, 2023

जानिए इस पत्ते में क्या है ऐसी खास बात जो 3 बड़ी बीमारियों को करती हैं दूर

 

नई दिल्ली: आज के दौर में बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दुनिया के आधे लोग या तो डायबिटीज से पीड़ित हैं या मोटापे से पीड़ित हैं या किसी न किसी तरह के हार्ट डिजीज से पीड़ित हैं। इन सबके साथ कुछ लोगों का वजन भी बढ़ा है। ये सारी बीमारियों शिथिल दिनचर्या और गलत खान-पान की वजह से हो रही है। तो इन सारी बीमारियों का एक साथ इलाज क्या है।

इसका जवाब बेहद मुश्किल है क्योंकि कोई भी एक चीज ऐसी नहीं है जिससे ये सारी बीमारियां खत्म हो सके। पर अगर आप अपना लाइफस्टाइल सही कर लें और एक चीज की पत्तियों का या उसके बीज का रोजाना कुछ न कुछ मात्रा में सेवन करें तो इन सारी बीमारियों से कुछ हद तक मुक्ति पा सकते हैं, हालांकि यह बात हम नहीं बल्कि एक रिसर्च में यह कही गई है. इस रिसर्च के मुताबिक मेथी के पत्ते या मेथी डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने में बहुत सहायक होते हैं:

शुगर, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में करता है मदद:

एनसीबीआई जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मेथी में फॉलिक एसिड, राइबोफ्लेबिन, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, बी 6 जैसे तत्व प्रचूरता से पाए जाते हैं। जर्नल ऑफ डायबेट्स एंड मेटाबोलिक डिसोर्डर के मुताबिक मेथी में मौजूद कंपाउड फास्टिंग प्लाज्मा ग्लूकोज (PPG) और पोस्टप्रांडियल प्लाज्मा ग्लूकोज (PPPG) को कम कर देता है।

इसके साथ ही यह लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन (LDL) को कम करता है जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। आपको बता दें कि, शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 30 से 70 साल के लोगों को शामिल किया। ये वे लोग थे जिन्हें ब्लड शुगर बढ़ा तो था लेकिन अभी डायबिटीज हुआ नहीं था. यानी ये लोग प्री-डायबेटिक स्टेज में था। इन लोगों के मेथी के पत्तों का खाने के लिए कहा गया। इसके बाद तीन साल तक इन लोगों का परीक्षण किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें