Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिप्टो करेंसी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, DGP ने कराेड़ाें की संपत्ति की फ्रीज

October 21, 2023

क्रिप्टो करेंसी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, DGP ने कराेड़ाें की संपत्ति की फ्रीज

शिमला (गजेंद्र) : बीते दिनों हिमाचल के अंदर क्रिप्टो करंसी में बड़े फ्रॉड का मामला सामने आया हैं। इसके बाद इस मामले में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बीती रात इस मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले से जुड़ी एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज की हैं। वहीं जल्द ही मामले में पुलिस 5 करोड़ कि एक और संपत्ति फ्रीज करने जा रही है। इस बारे में पुलिस महकमे के डीजीपी संजय कुंडू जानकारी दी हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः शहर में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या

हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर इस मामले के लिए SIT का गठन किया।डीआईजी नॉर्दर्न रेंज अभिषेक दुल्लर के नेतृत्व में SIT लगातार योजनाबद्ध तरीके से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में दो प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों कस्टडी में है। संजय कुंडू ने बताया कि इस मामले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर के एक लाख लोगों ने ट्रांजैक्शन की है. जिसमें ढाई लाख आईडी के जरिए ट्रांजैक्शन हुआ।

DGP कुंडू ने बताया कि इस पूरे मन मामले में 2 हजार 300 करोड़ की कुल ट्रांजेक्शन होने का अभी तक अनुमान है, जिसमें 400 करोड़ की देनदारियां बाकी है। इसके अलावा बीती रात हिमाचल पुलिस ने मामले से जुड़ी एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज की है। इसके अलावा जल्द ही एक और 5 करोड़ की संपत्ति पुलिस प्रशासन फ्रीज करने वाला है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है पंजाब के इस दिग्गज नेता की बेटी, Social Media पर मचाया तहलका, देखें Photos 

वहीं बीते दिनों पुलिस मालखाने से 33 किलो चरस गायब होने का मामला सामने आया। इसको लेकर उच्च न्यायालय की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए थे। इसको लेकर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठा दी है और जल्द ही मामले में सच तक पहुंचा जाएगा।

बड़ी खबरें पढ़ेंः इस देश में एक साथ हुई 900 महिलाएं विधवा, वजह जानकर हाे जाएंगे Emotional

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें