Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

world cup में सचिन का रिकॉर्ड खतरे में, रन मशीन कोहली पहुँच सकते हैं टॉप पर

October 29, 2023

world cup में सचिन का रिकॉर्ड खतरे में, रन मशीन कोहली पहुँच सकते हैं टॉप पर

लखनऊ: मौजूदा आईसीसी विश्वकप में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की फार्म को देखते हुए ऐसे कयास लगाये जा रहे कि वह इस एकदिवसीय चैम्पियनशिप में शतकों का अर्धशतक पूरा कर सकते है। विराट अगर आज के मुकाबले में शतक लगाते है तो वह सचिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों के महान रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और 50 एकदिवसीय शतकों के अभूतपूर्व मील के पत्थर से एक कदम दूर रह जायेंगे। विराट ने इस चैम्पियनशिप के पांच मुकाबलों में 354 रन बनाये है जिनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। क्रिकेट प्रशंसकों को विरोट कोहली के ऐतिहासिक 50वें एकदिवसीय शतक की इस अद्वितीय उपलब्धि का बेसब्री से इंतजार हैं। विराट कोहली अगर इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाते हैं, तो यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 79वां शतक होगा। इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के चार लीग चरण मुकाबले खेले जाने शेष हैं, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा, विराट के लिए क्रिकेट इतिहास रचने के लिए शानदार मौका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें