Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM YOGI दौरे के मद्देनजर मिर्जापुर प्रशासन जुटा तैयारियों में

October 29, 2023

CM YOGI दौरे के मद्देनजर मिर्जापुर प्रशासन जुटा तैयारियों में

मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर दौरे के मद्देनजर जोरों शोरों के साथ तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री के आगमन को दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 6 अपर पुलिस अधीक्षक एवं 15 उपपुलिस अधीक्षक सहित दो हजार से पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री 30 अक्टूबर सोमवार को यहां आ रहे हैं। यहां वह जिले भर से जुटने वाली महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसे नारी वंदन कार्यक्रम का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री यहां परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे, साथ ही साथ कुछ सौगात देंगे। योगी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट विध्य कोरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

जिला प्रशासन विंध्याचल मंदिर आगमन के लिए तैयारियां कर रहा है। विंध्याचल मार्ग में वाहनों का डाइवर्जन किया गया है। जिला प्रशासन रात दिन तैयारियों में जुटा है। मंच मैदान हेलीपैड एवं सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाएं इसको लेकर सारा प्रशासनिक अमला सचेत है। तैयारियां एक सप्ताह पहले से शुरू हो गई और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन इस दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी में जुटीं रहीं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद उपपुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने संभाली है। कमिश्नर मुथु स्वामी शनिवार को पुरे प्रशासन के टीम के साथ निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 06 अपर पुलिस अधीक्षक एवं 15 उप पुलिस अधीक्षकों तथा तीन कम्पनी पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि 1437 आरक्षी के अलावा महिला पुलिस यातायात पुलिस, प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित कुल दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उधर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महिलाओं की भीड़ इकट्ठी करने के लिए जुट गए हैं। विधायक जिले के पदाधिकारियों को भीड़ लाने का जिम्मा सौंपा गया है। सभी के लिए संख्या निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री यहां दो दर्जन बार आ चुके हैं लेकिन इस तरह की तैयारी पहले कभी नहीं देखी गई थी।आम जनता नई सौगात को लेकर उत्साहित हैं। यहां कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर चर्चाएं हैं, सम्भावना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुहर लगायेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें