Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत रिफाइनरी के मैनेजर द्वारा आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, बरामद सुसाइड नोट में हुए बड़े खुलासे

November 1, 2023

पानीपत रिफाइनरी के मैनेजर द्वारा आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, बरामद सुसाइड नोट में हुए बड़े खुलासे

पानीपत रिफाइनरी के मैनेजर द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने दो-तीन महिलाओं समेत 10 लोगों के नाम लिखे हैं। मृतक मैनेजर सुशील कुमार ने इन सभी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि बीते दिनों रिफाइनरी मैनेजर ने टाउनशिप में ही स्टेडियम के पास अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में आरोप लगाए गए हैं कि रिलेशनशिप में रहने वाली एक महिला समेत अन्य कुछ लोगों द्वारा उसे पिछले काफी दिनों से टॉर्चर और ब्लैकमेल किया जा रहा था। इन सब के चलते तंग आकर रिफाइनरी मैनेजर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

मृतक के परिजनों के मुताबिक कुछ लोगों के साथ उसका करोड़ों रुपए का लेनदेन था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि रिफाइनरी मैनेजर ने सुसाइड नोट में 10 लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें