Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में रेलवे पुलिस अधिकारी की गोली मारकर की गई हत्या

November 4, 2023

गुरुग्राम में रेलवे पुलिस अधिकारी की गोली मारकर की गई हत्या

गुरुग्राम: सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की गुरुवार को सेक्टर 10ए स्थित उनके घर पर उनकी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजबीर (49) के रूप में हुई और वह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात था। वह अपनी आरती और बेटे अनु उर्फ यश के साथ गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है। राजबीर और आरती के बीच तीखी बहस हुई थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित नशे की हालत में था और उसके पास अवैध हथियार था। राजबीर ने आरती पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने कहा कि हथियार बिस्तर पर गिर गया और महिला ने उठा लिया। इसके बाद उसने अपने पति राजबीर पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यश ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां राजबीर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आरती का इलाज चल रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उनके बेटे की भूमिका की जांच की जा रही है, जबकि महिला और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपराध में देशी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।‘ राजबीर के बड़े भाई सतबीर सिंह ने अपनी शिकायत में मृतक की और बेटे को आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई का बेटा उन पर गांव की जमीन अपने नाम पर करने के लिए दबाव डालता था। राजबीर ने यश को सारी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। यह हत्या एक साजिश का हिस्सा थी।

सेक्टर-10ए पुलिस स्टेशन में आईपीसी और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। डीसीपी (पश्चिम) भूपेंद्र सांगवान ने कहा, ’मामले की जांच चल रही है। संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। घटना के पीछे साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें