Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से किया धोखा: शिवराज

November 7, 2023

कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से किया धोखा: शिवराज

सतना: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया, लेकिन उसने कर्ज माफ नहीं कर किसानों से धोखा किया।

चुनाव प्रचार के लिए जिले के अमरपाटन पहुंचे चौहान ने कांग्रेस को धोखा देने वाली पार्टी बताया। चौहान ने पार्टी प्रत्याशी रामखेलावन पटेल के पक्ष मे मतदान करने की अपील करते हुये कहा कि कर्जमाफी का वादा करके कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ नही किया, वह धोखा देती है और अब तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कह रहें हैं कि कांग्रेस धोखेबाज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लाडली बहनों को अभी बारह सौ पचास रूपये दे रही है। इसे धीरे धीरे बढाकर तीन हजार रुपये कर दिया जायेगा। चौहान ने कहा कि याद रहे कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो पैसों का रोना रोकर सभी अच्छी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अमरपाटन विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यहां सीएम राइज स्कूल बन रहें हैं। किसानो को सम्मान निधि मिल रही है, लेकिन यदि कांग्रेस आई तो सब कुछ बंद हो जायेगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें