Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुछ चटपटा खाने का है मन तो, खाएं टेस्टी आलू और सिंघाड़े के दही वड़े

November 7, 2023

कुछ चटपटा खाने का है मन तो, खाएं टेस्टी आलू और सिंघाड़े के दही वड़े

सामग्री
आलू – 5-6 (उबले हुए)
सेंधा नमक – जरुरतअनुसार
काली मिर्च – 1 चम्मच
बड़ी इलायची – 2
हरी धनिया – 1 कप
सिंघाड़े का आटा – 1 कप
तेल – जरुरतअनुसार
फलाहारी चटनी – 1 कप
फलाहारी मसाला – 2 चम्मच

विधि
1. सबसे पहले आलू को मैश कर लें और इसमें स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
2. इसके बाद इसमें काली मिर्च, बड़ी इलायची, हरा धनिया मिलाएं और मिक्स कर दें।
3. सारी चीजें अच्छे से मिलाने के बाद इसमें सिंघाड़े का आटा डालें।
4. इस बात का ध्यान रखें कि आटा ज्यादा न डालें।
5. इसके बाद आलू और आटे को अच्छे से मिक्स करें ताकि कोई लंब न रह जाए।
6. फिर आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े तैयार कर लें।
7. एक बर्तन में तेल डालें और अच्छे से गर्म होने के लिए रख दें।
8. जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें वड़े डालकर फ्राई कर लें।
9. सारे वड़े एक प्लेट में निकाल लें और कुछ देर के लिए दही में डुबोकर रख दें।
10. 30-40 मिनट बाद दही में फलाहारी चटनी और चाट मसाला डालें।
11. आपके स्वादिष्ट दही वड़े बनकर तैयार है। सभी को सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें