Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA-2 व गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 16 गाय बरामद

November 14, 2023

CIA-2 व गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 16 गाय बरामद

भिवानी : भिवानी के गांव खानक में गौ तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ को लेकर डीएसपी हेड क्वार्टर ने लघु सचिवालय में पत्रकार वार्ता की। इस मामले पर डीएसपी रमेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भिवानी के गांव खानक में पुलिस और गौ तस्करों के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 6 गौ तस्कर एक कैंटर में गाय को लेकर जा रहे थे। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिस दौरान गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी जिसका नाम इकबाल है, जो कैंटर का चालाक था जबकि दो अन्य आरिफ और आमीन के मामूली चोट लगी है। जिनका इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया है। इसके अलावा एक आरिफ जावेद को सीआइए-2 ने पकड़ लिया।

इस मामले में अन्य दो गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे। इस मामले कुल 6 गौ तस्कर शामिल थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने एक आरोपी से हथियार भी बरामद किया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम को कैंटर में 16 गाय मिली थी जिसमें से एक गाय की मौत हो गई और 15 गायों को तोशाम की गौशाला में छोड़ दिया गया। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें