Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manipur में Assam राइफल्स के गश्ती वाहन के पास हुआ IED विस्फोट

November 16, 2023

Manipur में Assam राइफल्स के गश्ती वाहन के पास हुआ IED विस्फोट

इम्फालः मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले के साइबोल इलाके में गुरुवार को जब असम राइफल्स का एक वाहन नियमित गश्त पर था, तब संदिग्ध उग्रवादियों ने कम तीव्रता वाला इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारूदी सुरंग से सुरक्षित वाहन में असम राइफल्स के दस जवान यात्रा कर रहे थे। आईईडी विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ और कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद चरमपंथियों ने कुछ राउंड फायरिंग की और असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।अधिकारी ने बताया कि विस्फोट और गोलीबारी के तुरंत बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी आतंकवादी के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें