Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक हुई सम्पन्न

November 19, 2023

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक हुई सम्पन्न

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बैठक आज भाजपा मुख्यालय दीपकमल शिमला में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षाओं एवं महामंत्रियों से वृत्त लेकर उनका परिचय करवाया और केन्द्र से और प्रदेश संगठन से जो आगामी कार्यक्रम महिला मोर्चा को दिए गए हैं। उसकी विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी और साथ में ही आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर महिला मोर्चा को काम करने के निर्देश भी दिए।

महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा एवं भाजपा उपाध्यक्ष रशिमधर सूद ने कहा कि महिलाओं को अपने शक्ति को पहचानना होगा, महिलाओं को नेतृत्व करने की क्षमता को बढ़ाना होगा। भाजपा ने संगठन में महिलाओं को अधिमान दिया है। भाजपा ने हमेशा ही महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। भाजपा ने महिलाओं पर अटूट विश्वास किया है। अब महिलाओं को अपने दायित्व के अनुसार अपनी जिम्मेवारियों को समझना होगा और जमीनी स्तर तक आम जन से जुड़कर संगठन और पार्टी को मजबूत करना अपना मूल उद्देश्य बनाना होगा।

भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में महिला मोर्चा को बूथ स्तर पर पांच महिला कार्यकर्ता जोड़ने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जो 5 महिला कार्यकर्ता महिला मोर्चा अपने साथ जोड़ेगा वह संगठन के किसी और पद पर नहीं होनी चाहिए और उनको जोड़ते समय महिला मोर्चा जाति विशेष की महिलाओं को अपने साथ जोड़ने को प्राथमिकता दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें