Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP की सरकार बनने पर सबका चुकता किया जाएगा हिसाब : PM Modi

November 19, 2023

BJP की सरकार बनने पर सबका चुकता किया जाएगा हिसाब : PM Modi

चुरुः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विश्वास दिलाया है कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर सबका हिसाब चुकता किया जाएगा, जिन्होंने राजस्थान को लूटा हैं। पीएम मोदी रविवार को राजस्थान के चुरु में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह राठौड़ के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में राजस्थान को गुंडागर्दी, दंगे, महिलाओं एवं दलितों के अत्याचार में देश में अग्रणी बना दिया गया हैं।

उन्होंने बहुचर्चित लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि लूट की पूरी कहानी इसमें दर्ज है और अब धीरे धीरे इसके पन्ने खुलने लगे हैं। उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि जब लाल डायरी का पन्ना खुलता है तो अशोक गहलोत का फ्यूज उड़ जाता हैं और जादूगर की जादूगिरी लाल डायरी में दिखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉकर खुल रहे है और उससे नोटों के ढेर और सोना निकल रहा है जो जनता के पैसों से चोरी करके यह बेइमानी की कमाई है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद इन सबका हिसाब चुकता किया जायेगा, जिन्होंने राजस्थान को लूटा हैं और उन्हें लौटाना ही पड़ेगा।

पीएम मोदी ने राजस्थान की भूमि को वीरों एवं तपोभूमि बताते हुए कहा कि इसे कांग्रेस ने नजर लगा दी हैं और कांग्रेस ने छलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि यहां वीरों को वन रैंक वन पेंशन को दशकों तक अटकाया, लटकाया और इसके लिए खूब तरसाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तपोभूमि पर कांग्रेस के शासन में ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल हो गया है और कांग्रेस अपने शासन में शोभा यात्र भी नहीं निकलने देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देवी देवताओं की यात्रओं पर रोक लगा देती और आतंकवादी संगठन पीएफआई की रैली को बढवा देती है।

पीएम मोदी ने इस चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार को हटाना बहुत जरुरी हो गया है। उन्होंने एक मंत्री के दुष्कर्म मामलों में बयान राजस्थान मदरें का प्रदेश का जिक्र करते कहा कि यह राजस्थान के मदरें का अपमान हैं कि कांग्रेस के मंत्री बेशर्मी से कह रहे है कि महिला बलात्कार इसलिए हो रहे कि यह मदरें का प्रदेश हैं। उन्होंने कहा कि मर्द तो महिला की सुरक्षा के लिए अपना सिर कटवा देते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें