Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla में खाई में गिरा वाहन, 2 लोगों की मौत

November 22, 2023

Shimla में खाई में गिरा वाहन, 2 लोगों की मौत

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में एक वाहन के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार को खानेवाली इलाके के पास हुआ। चंडीगढ़ के पंजीकरण नंबर वाली कार में चार लोग सवार थे।

पुलिस ने कहा कि ठियोग के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने अर्चना (28) और अंकिता (34) को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां-बेटे, शकुंतला (55) और अशोक (34) को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि अंकिता अशोक की पत्नी थी और दुर्घटना के वक्त गाड़ी चला रही थी जबकि अर्चना ने कार में लिफ्ट ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें