Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 महीने से फरार चल रहे चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन फौगाट ने अदालत में किया सरेंडर

November 24, 2023

4 महीने से फरार चल रहे चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन फौगाट ने अदालत में किया सरेंडर

चंडीगढ़ : 4 महीने से फरार चल रहे चंडीगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर नवीन फौगाट ने अदालत में सरेंडर किया है। उन पर बठिंडा के व्यापारी से एक करोड रुपए लूटने के आरोप थे।चंडीगढ़ पुलिस के बर्खास्त सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया है। वह पिछले 4 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। उसने अदालत में कई बार जमानत के लिए याचिका लगाई थी। लेकिन राहत न मिलने के बाद कारण आज उसने खुद को कोर्ट में सरेंडर किया है। हालांकि मामले में अभी चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नवीन फोगाट पर बठिंडा के एक व्यापारी से अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक करोड रुपए लूटने और उनका अपहरण करने का आरोप है। वारदात के समय वह चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में बतौर एडिशनल एसएचओ कार्यरत थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें