Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के उठाएंगे कदम : आरएस बाली

November 25, 2023

राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के उठाएंगे कदम : आरएस बाली

कांगड़ा (मनोज कुमार) : पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल पुस्तकालय खोलने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों का संग्रह डिजिटल दस्तावेज के रूप में पाठकों को प्राप्त होगा, जिसे इंटरनेट के माध्यम से हासिल किया जाएगा। शनिवार को संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पुस्तकालय कक्ष स्थापित किया जाएगा ताकि बच्चों में पाठन की अभिरूचि विकसित की जा सके।

आर.एस बाली ने अपने संबोधन के दौरान माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण करने के लिए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के उपरांत युवाओं को नौकरी पाने के लिए एक अच्छे माहौल में बैठकर तैयारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू रहता है हजारों युवा एक सही माहौल न मिल पाने के कारण कई बार अपने सपनों को पूरा करने में नाकाम हो जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क

उन्होंने कैंटीन और सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए 30 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा मटौर में 5 करोड रुपए की लागत से जल्द एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। 1.5 करोड़ों रुपए की राशि से टंडन क्लब का विस्तारीकरण किया जाएगा। कांगड़ा की बाढ़ 5 में नाले के चैनेलाइजेशन के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने रिहेड़ी, फड़ी, और सब्जी विक्रेताओं के लिए एक निश्चित स्थान मुहैया करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर तहसील चैक में खाली पड़ी जमीन पर एक परिसर बनाने के बारे में जल्द चर्चा की जाएगी इसके उपरांत इस कार्य को भविष्य में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण से युवाओं को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा तथा उनकी कोशिश रही है जिस भी जगह पर बतौर अधिकारी कार्य किया है वहां पर पुस्तकालय खुलवाए हैं। इससे पहले अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांगड़ा इशांत चैधरी ने इस पुस्तकालय के निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें