Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड पुलिस ने काशीपुर में दो मोबाइल झपटमारो को किया गिरफ्तार

November 25, 2023

उत्तराखंड पुलिस ने काशीपुर में दो मोबाइल झपटमारो को किया गिरफ्तार

काशीपुर/नैनीताल: उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने पुलिस ने दो मोबाइल झपटमार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 20 नवंबर को काशीपुर स्थित माता मंदिर के पास मोबाइल झपटमारी के घटना सामने आयी थी। दो बाइक सवार युवकों ने महेशपुरा मदर कालोनी निवासी फिरोज आलम से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गये थे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण के खुलासा के लिये एक टीम का गठन किया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जांच में आये तथ्यों के बाद पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में शबरद अली और हसनैन निवासीगण मदर कोालनी, मझरा, क्लासिक वाली गली, बांझफोड़ान, काशीपुर शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास को जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें