Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ महंगा, 3 महीने में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स

November 26, 2023

लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ महंगा, 3 महीने में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को पार करना अब और महंगा पड़ेगा। यहां अब कार या जीप को पार कराने के 50 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल के रेट रिवाइज कर दिए हैं, जिसके तहत अब कार या जीप के 215 (सिंगल साइड) व 325 (डबल साइड) देने पड़ेंगे। नए टोल रेट शनिवार से लागू कर दिए गए हैं। पिछले 3 महीने से भी कम समय में दूसरी बार टोल रेटों में बढ़ौतरी की गई है। इससे पहले 1 सितंबर 2023 को रेट बढ़े थे। तब कार व जीप के (सिंगल ट्रिप) 155 से बढ़ाकर 165 व (डबल ट्रिप) 225 से बढ़ाकर 245 रुपए किए गए थे।

नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नैशनल हाईवे नंबर 44 पर पड़ने वाले सिर्फ लाडोवाल टोल प्लाजा पर ही रेट नहीं बढ़ाए हैं बल्कि करनाल में घरौंदा, अंबाला में घग्गर टोल प्लाजा के रेटों में भी बढ़ौतरी की है। जिससे, जालंधर से करनाल तक का सफर और भी महंगा हो गया है। अब यदि कोई कार सवार जालंधर से करनाल तक का सफर करता है तो उसे लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक साइड के 165 की बजाय 215 (50 रुपए अतिरिक्त), घग्गर टोल प्लाजा पर 95 की बजाय 115 (20 रुपए अतिरिक्त) व घरौंदा टोल प्लाजा पर 155 की बजाय 180 (25 रुपए अतिरिक्त) देने पड़ेंगे। यानी उसे जालंधर से करनाल तक का सफर 95 रुपए महंगा पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें