Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विंटर्स में इस तरह रखें अपनी ऑयली त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूसबूरत

November 30, 2023

विंटर्स में इस तरह रखें अपनी ऑयली त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूसबूरत

– सर्दी के मौसम में चेहरे को दिन में दो बार फेश वॉश से साफ करें। रूखी त्वचा के लिए चेहरे पर एंटी-बैक्टीरियल फेश वॉश का ही इस्तेमाल करें।

– उबटन को रोज लगाने से त्वचा में निखार आता है। उबटन आसानी से घर परबनाया जा सकता है जिसमे कई सामग्री डाली जा सकती है जैसे बादाम, पिस्ता, काजू का पेस्ट, मलाई, गेहूं का तेल, काले चने का पाउडर और गुलाब जल। गोरी त्वचा के लिए घरेलू उपाय यह पेस्ट रोज लगाने से कुछ ही महीनों में गोरी और मुलायम त्वचा मिल सकती है।

– तेलीय त्वचा, सुखी त्वचा के मुकाबले ज़्यादा मात्रा में मृत कोशिकाओं को जमा करती है। ज़रूरत से ज़्यादा स्क्रबिंग त्वचा की कोशिकाओं को खोल के त्वचा को और तेलीय बनाती है, इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार ही स्क्रब करना चाहिए। त्वचा से तेल हटाने के लिए आप ब्लॉटिंग पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते है।

– बेसन, चावल का आटा, दही और हल्दी को मिला कर लेप लगाने से भी स्किन से आयिल खत्म हो जाता है और चेहरे पर निखार आता है। ये नुस्खा चहरे से काले धब्बे और पिम्पल्स हटाने में उपयोगी है।

– सर्दियों में तेज धूप न होने के कारण आप सनस्क्रीन लगाना जरूरी नहीं समझती लेकिन सर्दियों की धूप भी स्किन के एसफीएफ स्तर को कम कर देती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

– हल्दी, मुलतानी मिट्टी और चंदन का लेप चेहरे की नमी सोख लेता है और स्किन आयिल फ्री हो जाती है। इस घरेलु उपाय से स्किन टाइट हो जाती है जिससे आप हमेशा फ्रेश दिखेंगे। इस लेप को लगाने के 30 मिनिट बाद चेहरा धो ले।

– चेहरे से अधिक तेल को कम करने के लिए चावल के आटे में पुदीने का अर्क तथा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। इसे हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए चेहरे पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद सादे पानी से धो लें।

– ऑइली फूड और बहुत ज्यादा फैट वाला आहार ना खाएं। आपको खूब फल और सब्जियां खानी चाहिए और लिक्विड डाइट में ग्रीन टी, जूस और पानी लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें