Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऐतिहासिक होगी सिरसा लोस क्षेत्र की जेजेपी रैली : डा. अजय चौटाला

December 3, 2023

ऐतिहासिक होगी सिरसा लोस क्षेत्र की जेजेपी रैली : डा. अजय चौटाला

सिरसा : जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र की विशाल रैली डबवाली में आगामी 8 दिसंबर को होगी, जिसमें पार्टी अपने छठे स्थापना दिवस के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा भी स्थापित करेगी। वे शनिवार को जेजेपी के जिला कार्यालय में सिरसा व कालांवाली हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि मिशन 2024 के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र की होने वाली यह रैली ऐतिहासिक होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के इस छठे स्थापना दिवस पर पंजाब से भी अनेक नेता शिरकत करेंगे और देखेंगे कि जेजेपी परिवार ने किस प्रकार अपने अल्प समय में राजनीतिक शिखर को छुआ है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन से मिलें और उन्हें इस रैली के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से सभी को यह संदेश जाना चाहिए कि जेजेपी सिरसा में सबसे अधिक मजबूत राजनीतिक संगठन है। इससे पूर्व पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। मंच संचालन युवा जेजेपी के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मटदादू ने किया।

बैठक में जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव डा. राधेश्याम शर्मा, राजन बावा, जगसीर मांगेआना व जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने भी अपने विचार व अमूल्य सुझाव रखे। बैठक में जिला कार्यालय प्रभारी डा. हरिसिंह भारी, युवा प्रदेश संगठन सचिव अजब ओला, सिरसा हलकाध्यक्ष सुधीर कुकणा, कालांवाली हलकाध्यक्ष प्रकट सिंह भीमां, शगनजीत कुरंगावाली, राजेंद्र गनेरीवाला, जगतार सिंह रघुआना, हाजी युसूफ खान, कादर खान, दीपक शर्मा, तरसेम मिढ़ा, बलवीर नागोकी, दीपक भाटिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें