Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mallikarjun Kharge समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दी Sonia Gandhi को जन्मदिन की बधाई 

December 9, 2023

Mallikarjun Kharge समेत कई कांग्रेस नेताओं ने दी Sonia Gandhi को जन्मदिन की बधाई 
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को आज उनके जन्मदिन की हाíदक शुभकामनाएं। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।’’
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कि ‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं! सार्वजनिक जीवन की सेवा और समाज के गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी अब तक की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।’’ वेणुगोपाल ने कहा, कि ‘उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण दौर में कांग्रेस को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया और वह यूपीए सरकार की वास्तुकार थीं, जिन्होंने सभी के लिए कल्याण और देश के लिए तेजी से विकास किया। हम हर कदम पर उनके अमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हैं।’’
राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, कि ‘चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्! भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका त्याग, दूरर्दिशता व देश के प्रति समर्पण का भाव हम सभी को शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ व निर्विघ्न जीवन प्रदान करें।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा, कि ‘आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हाíदक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है। आप स्वस्थ और खुश रहें..मेरी यही प्रार्थना है।’’
सोनिया गांधी आज 77 साल की हो गई। वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय वह इस गठबंधन की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की भी प्रमुख रह चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें