Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महानगर के Dhillon Resort में चली गोली

December 9, 2023

महानगर के Dhillon Resort में चली गोली

जालंधरः (पंकज)। महानगर के Dhillon Resort को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक Dhillon Resort में आज पार्टी के दौरान गोली चलने की सूचना मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान 1 व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए है। जिस को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि Dhillon Resort का मालिक घटनास्थल से फरार हो गया है। गोली चलने की पुष्टि थाना रामा मंडी के प्रभारी ने की है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति के घायल होने के बारे में उन्होंने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दलजीत सिह के रुप में हुई है। जिस की पुष्टी जोहल अस्पताल कॆ डा. जोहल नॆ की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें