Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

साल्ट के दूसरे टी20 शतक से इंग्लैंड ने श्रृंखला में बराबरी की

December 20, 2023

साल्ट के दूसरे टी20 शतक से इंग्लैंड ने श्रृंखला में बराबरी की

सेन फर्नांडो: विश्व चैम्पियन इंग्लैंड ने चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 75 रन से हराकर श्रृंखला में बराबरी की । सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के लगातार दूसरे शतक के दम पर इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 267 रन बनाये। साल्ट और बटलर ने 9.5 ओवर में 117 रन जोड़े । बटलर 29 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। साल्ट ने 119 रन बनाये जो टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। इसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल थे।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 16वें ओवर में 192 रन पर आउट हो गई। ब्रेंडन ंिकग खाता भी नहीं खोल सके और रीसे टॉपले की गेंद पर मोईन अली को कैच दे बैठे। निकोलस पूरन 15 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज का स्कोर सातवें ओवर में 100 रन पर चार विकेट था।पांचवां और आखिरी मैच बृहस्पतिवार को खेला जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें