Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

December 22, 2023

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नयी दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.20 प्रतिशत गिरकर 74.07 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत फिसलकर 79.54 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें